BSEB Result 2023: बिहार की दसवीं परीक्षा में एमडी रुम्मण अशरफ ने मारी बाजी, इन टॉपर्स को भी मिलेगा ईनाम
बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। आज बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने प्रेस कांन्फ्रेस कर रिजल्ट जारी कर दिया है। पढ़िये टॉपर्स की सूची...;
BSEB Result 2023: बिहार बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने प्रेस कांन्फ्रेस कर रिजल्ट जारी किया है। इस्लामिक हाई स्कूल शेखपुरा के छात्र एमडी रुम्मण अशरफ ने इस परीक्षा में 489 अंक यानी 97.8 फीसद अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं रामायणी रॉय दूसरे और सानिया कुमारी तीसरे नंबर पर हैं। खास बात है कि टॉपर्स को सरकार की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। नीचे पढ़िये टॉपर्स की सूची...
देखिए बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स सूची 2023
रामायणी रॉय | 487 |
सानिया कुमारी | 486 |
विवेक कुमार ठाकुर | 486 |
प्रज्ञा कुमारी | 485 |
निर्जला कुमारी | 484 |
अनुराग कुमार | 483 |
सुसेन कुमार | 483 |
निखिल कुमार | 483 |
सरकार इन टॉपरों को भी देगी तोहफा
रामायणी रॉय | 487 | 1 लाख रुपये, 1 लैपटॉप, किंडल ईबुक रीडर |
सानिया कुमारी | 486 | 75 हजार रुपये, 1 लैपटॉप, किंडल ईबुक रीडर |
विवेक कुमार ठाकुर | 486 | 75 हजार रुपये, 1 लैपटॉप, किंडल ईबुक रीडर |
प्रज्ञा कुमारी | 485 | 50 हजार रुपये, 1 लैपटॉप, किंडल ईबुक रीडर |