Bihar Board 10th Toppers List 2021: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स के नाम हुए घोषित, जानें लिस्ट

इस बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 78.17 प्रतिशत छात्रों ने सफलतापूर्वक पास की है। इस बार पिछले साल से थोड़ी गिरावट आई। हालांकि टॉप 10 में 101 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं, ये पहली बार हुआ है।;

Update: 2021-04-05 12:05 GMT

Bihar Board 10th Toppers List: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज 5 अप्रैल 2021 को कक्षा 10वीं (Bihar Board Matric Result 2021) के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जो छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम 2021 (Bihar Board 10th Exam 2021 ) में बैठे थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस साल कुल 16.84 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 13.70 लाख पास हुए हैं।

इस बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 78.17 प्रतिशत छात्रों ने सफलतापूर्वक पास की है। इस बार पिछले साल से थोड़ी गिरावट आई। हालांकि टॉप 10 में 101 छात्र शामिल हुए हैं, ये पहली बार हुआ है और टॉप टू में दो लड़कियों ने अपना कब्जा किया है। इस बार भी सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के छात्रों का बोलबाला रहा। टॉप टेन में 13 छात्र सिमुलतला स्कूल के हैं।

बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने 10वीं के रिजल्ट के साथ ही साल 2021 बिहार बोर्ड दसवीं के टॉपर्स (BSEB 10th Toppers List) की घोषणा भी कर दी गई है।

BSEB 10th Result 2021: टॉपर्स के नाम और अंक 

बिहार में 78.17 प्रतिशत छात्र पास हुए।

संदीप कुमार (मार्क्स 484)

शुभदर्शिनी (मार्क्स 484)

पूजा कुमारी (मार्क्स 484)

दीपाली आलोक (मार्क्स 483)

अमीषा कुमारी (मार्क्स 483)

तनुश्री (मार्क्स 483)

पवन कुमार (मार्क्स 483)

उत्कर्ष नारायण भारती (मार्क्स 483)

प्रियंका कुमारी (मार्क्स 483)

तनु कुमारी (मार्क्स 483)

Tags:    

Similar News