CAT 2022 Admit Card: कॉमन एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
CAT 2022 Admit Card: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए 27 अक्टूबर 2022 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।;
CAT 2022 Admit Card: इस साल होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट 2022 (CAT 2022) की परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर द्वारा आयोजित होने वाली है। परीक्षा के संदर्भ में आईआईएम बैंगलोर (IIM–Bengaluru) जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी करने वाला है। उम्मीदवार CAT 2022 के एडमिट कार्ड को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार कैट 2022 परीक्षा के लिए प्रवेश प्रत्र (Admit Card) को कल यानी 27 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा 27 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाली है।
वहीं CAT 2022 परीक्षा का रिजल्ट अगले साल जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा तीन सत्र में आयोजित होने वाली है। कॉमन एकेडमिक टेस्ट की परीक्षा के लिए करीब 150 सेंटर निर्धारित किए गए है। वहीं उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार करीब 6 एग्जाम सेंटर चुनने का मौका भी दिया गया था।
बता दें कि CAT परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 26 सितंबर को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अब फॉर्म में किसी तरह का कोई सुधार नहीं किया जा सकता।
CAT एग्जाम के लिए योग्यता -
कैट की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन डिग्री (Graduation Degree) होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या उसके बराबर सीजीपीए होना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार इस साल ग्रेजुएशन के आखिरी साल में है तो वे भी कैट 2022 की परीक्षा का हिस्सा बन सकता हैं। पिछले साल आईआईएम अहमदाबाद द्वारा कैट की परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गई थी।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
1. Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले IIM CAT की अधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर पहुंचने के बाद CAT admit card 2022 के टैब पर क्लिक करें।
3. अब अपना लॉगिन डिटेल डाल कर सबमिट के टैब पर करें।
4. आपका Admit Card स्क्रीन पर खुल जाएगा, 'इसे डाउनलोड ऑप्शन' पर क्लिक करें फिर आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएंगा।