CBI SO Admit Card 2019: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ एडमिट कार्ड हुए जारी, ये रहा Direct Link

CBI SO Admit Card 2019: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ एडमिट कार्ड 2019 ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जारी कर दिए गए हैं।;

Update: 2019-12-11 07:48 GMT

CBI SO Admit Card 2019: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर विभिन्न धाराओं में विशेषज्ञ अधिकारियों के चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (CBI SO Admit Card) जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ एडमिट कार्ड 2019 (Central Bank of India SO Admit Card 2019) डाउनलोड कर सकते हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 22 दिसंबर, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर एसओ परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उम्मीदवार अपना एसओ एडमिट कार्ड या तो आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए सीधे लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

सीबीआई एसओ एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



सीबीआई एसओ एडमिट कार्ड 2019 (CBI SO Admit Card 2019) ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. सबसे पहले उम्मदवीर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।

चरण 2. वेबसाइट के पर दिख रहे उस लिंक पर क्लिक करें जो CBI SO Admit Card 2019 लिंक को बताता है।

चरण 3. लिंक पर क्लिक करने पर नई विंडो खुलेगी, उसमें उम्मीदवार अपना सीबीआई एसओ रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर पासवर्ड (जन्मतिथि) और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका एसओ एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा।

चरण 5. उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।


सीबीआई एसओ परीक्षा पैटर्न

सीबीआई एसओ ऑनलाइन टेस्ट कुल 100 सवाल होंगे। जिसमें से प्रोफेशनल भाषा के 60 अंक के 60 सवाल होंगे। कंप्यूटर ज्ञान के 20 सवाल 20 अंक के और बैंकिंग, वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और सामान्य जागरूकता के कुल 20 अंक के 20 सवाल पूछे जाएंगे।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एसओ रिक्तियों को भरने के लिए इस भर्ती के लिए ऑफिशिय नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के माध्यम से प्रौद्योगिकी, सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, जोखिम प्रबंधक, जोखिम प्रबंधक, वित्तीय विश्लेषक या क्रेडिट अधिकारी, अर्थशास्त्री, सीडीओ या मुख्य डेटा वैज्ञानिक, डेटा विश्लेषक, विश्लेषिकी-वरिष्ठ प्रबंधक, डेटा इंजीनियर, डेटा वास्तुकार और सीए या क्रेडिट अधिकारी के भरे जाएगें। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News