CBSE CTET 2021: आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया हुई शुरू, ऐसे करें चेक

CBSE CTET 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सीटेट 2021 के लिए ऑनलाइन सुधार फॉर्म लिंक को सक्रिय कर दिया है।;

Update: 2021-10-28 11:39 GMT

CBSE CTET 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई सीटेट 2021 के लिए ऑनलाइन सुधार फॉर्म लिंक को सक्रिय कर दिया है। ऑनलाइन सुधार फॉर्म सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2021 को बंद कर दी गई थी।

सीबीएसई सीटेट परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है।

सीबीएसई सीटेट 2021 ऑनलाइन सुधार फॉर्म के लिए डायरेक्ट लिंक

सीबीएसई सीटीईटी 2021: आवेदन पत्र में ऐसे करें आनलाइन सुधार

चरण 1. सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई सीटीईटी 2021 चरण 3. ऑनलाइन सुधार फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5. आवेदन पत्र में बदलाव करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 6. आपके परिवर्तन सबमिट कर दिए गए हैं।

चरण 7. पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

टीईटी परीक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व्यक्ति को टीईटी पास माना जाएगा। नियुक्ति के लिए सीटेट योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि सभी श्रेणियों के लिए आजीवन होगी।

Tags:    

Similar News