CBSE CTET Admit Card 2019: सीटेट 2019 के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे घोषित, यहां देखें
CBSE CTET Admit Card 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET ) 2019 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2019 एक दो दिन में जारी किए जा सकते हैं।;
CBSE CTET Admit Card 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Secondary Education Board) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET ) 2019 के एडमिट कार्ड (CBSE CTET Admit Card 2019) जल्द ही जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2019 (CTET Admit Card 2019) एक दो दिन में जारी किए जा सकते हैं। सीटेट 2019 एडमिट कार्ड (CTET 2019 Admit Card) सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
सीटेट 2019 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सीटेट की ऑफिशियिल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीटेट 2019 परीक्षा 7 जुलाई 2019 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। सीटे पहली पाली पेपर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा।
आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटेट 2019 परीक्षा का आयोजन देश के 97 शहरों में 20 भाषाओं में किया जाएगा। पटना और गुवाहाटी से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है इस लिए इस साल असम और बिहार के राज्यों में अधिक शहरों को जोड़ा गया है। वहीं असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट और सिल्चर और बिहार के भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली भी शामिल किए गए हैं।
सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2019 (CBSE CTET admit card 2019): ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर दिए हुए CTET July Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. नई विंडो खुलेगी, उसमें उम्मीदवार मांगी हुई डिटेल्स भरकर समबिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका एडमिट कार्ड, स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 5. सीटेट एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App