CBSE CTET Admit Card 2021: सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड इस सप्ताह हो सकते हैं जारी, जानें डिटेल्स

CBSE CTET Admit Card 2021: सीबीएसई इस सप्ताह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।;

Update: 2021-12-02 11:07 GMT

CBSE CTET Admit Card 2021: सीबीएसई इस सप्ताह केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसने परीक्षा बुलेटिन में कहा था कि एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। सीबीएसई सीटेट 2021 के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई सीटेट 2021 एडमिट कार्ड: ऐसे कार पाएंगे चेक

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

चरण 2. एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. आवेदन संख्या दर्ज करें।

चरण 4. जन्म की तारीख़ दर्ज करे।

चरण 5. विवरण जमा करें।

चरण 6. सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

परीक्षा की सही तारीख और शिफ्ट का उल्लेख उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश शुरू हो जाएगा। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और अगली पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र में दी गई समय सारिणी के अनुसार परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Tags:    

Similar News