CBSE Exam Date Sheet 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, ऐसे करें चेक
CBSE Exam Date Sheet 2024: सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है।;
CBSE Exam Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। विद्यारथी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी और10अप्रैल 2024 को समाप्त हो जाएगी।
15 फरवरी, 2023 को एंटरप्रेन्योरशिप सहित अन्य सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
16 फरवरी 2024 को इलेक्ट्रानिक्स टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह एग्जाम सुबह 10: 30 से 1: 30 बजे तक होगी।
17 फरवरी, 2024 को इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, कथकली डांस, हार्टीकल्चर, डाटा साइंस सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
19 फरवरी 2024 को हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव की परीक्षाएं होगी।
20 फरवरी 2024 को फूड प्रोडक्शन, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और डिजाइन की परीक्षा होगी।
21 फरवरी 2024 को म्यूजिक और 22 फरवरी 2024 को इंग्लिश कोर सहित अन्य सब्जेक्ट की परीक्षा होगी।
23 फरवरी 2024 को रिटेल और 24 टाइपोग्राफी सहित अन्य की परीक्षाएं होगी।
4 मार्च, 2024 फिजिक्स और 9 मार्च, 2024 को मैथ्स सब्जेक्ट के पेपर होंगे।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 2024 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी है, जो कि 10 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। यह परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक आयोजित की जाएंगी।