CG Kanker Ayurved Vibhag: चतुर्थ श्रेणी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे होगा चयन
CG Kanker Ayurved Vibhag: छत्तीसगढ़ कांकेर में आयुर्वेद विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।;
CG Ayurved Vibhag Jobs: कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Jobs) में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की सीधी भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 17 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें आयुर्वेद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (दाई), औषधालय सेवक, चौकीदार, वार्ड बॉय, किचन सर्वेन्ट आदि के पद भरें जाएंगे। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे आवेदन का तरीका, आयु सीमा आदि के बारे में आपको यहां देखने को मिलेगा। इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी अन्य कोई भी जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में जाकर चेक कर सकते हैं।
रिक्त पदों का विवरण
कुल पद: 17
आयुर्वेद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (दाई): 05 पद
औषधालय सेवक: 06 पद
मसाजर (पुरुष): 01 पद
मसाजर (महिला): 01 पद
चौकीदार: 02 पद
वार्ड बॉय: 01 पद
किचन सर्वेन्ट: 01 पद
Also Read: रायपुर में इन पदों के लिए निकली सीधी भर्ती, देखें डिटेल्स
योग्यता (Qualification)
इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है, जिसमें 8वीं पास से लेकर कई और चीजें शामिल है। योग्यता से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में जाकर चेक कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
छत्तीसगढ़ में निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 साल के बीच में होनी चाहिए। उम्र में छूट के लिए नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकता है।
कैसे करना है आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले kanker.gov.in की साइट पर जाकर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन पढ़ना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन से भर्ती का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरें और सभी दस्तावेजों को लगाएं। अंत में उसे लिफाफे में डाल कर स्पीड पोस्ट या डाक द्वारा दिए गए पते पर पहुंचा दें। ध्यान रहे इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जुलाई है। ऐसे में इस तारीख से पहले उम्मीदवार अप्लाई कर दें।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवार का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।