CLAT 2022: क्लैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू, ऐसे करें आवेदन

CLAT 2022: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने 1 जनवरी 2022 से क्लैट 2022 (CLAT) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।;

Update: 2022-01-01 09:34 GMT

CLAT 2022: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने 1 जनवरी 2022 से क्लैट 2022 (CLAT) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉमन लॉ प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण लिंक आज दोपहर 2 बजे सक्रिय हो गई है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक है। क्लैट 2022 परीक्षा 8 मई, 2022 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

क्लैट 2022: ऐसे करें आवेदन

चरण 1. आधिकारिक साइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन या रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।

चरण 4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण 5. एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा हो गया है।

चरण 6.पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

इस वर्ष कंसोर्टियम ने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शुल्क 50,000 रुपए से घटाकर 30,000 रुपये और अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/बीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी और अन्य आरक्षण उम्मीदवारों के लिए 20,000 रुपये कर दिया है। इसके अलावा क्लैट 2023 परीक्षा भी इस साल 18 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

Tags:    

Similar News