CTET Answer Key 2021: सीटेट पेपर 1 और पेपर 2 आंसर की ऐसे करें डाउनलोड

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार 19 फरवरी 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी कर दी है।;

Update: 2021-02-20 10:17 GMT

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार 19 फरवरी 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार सीटेट पेपर 1 और 2 की आसर की अलग अलग सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

जो उम्मीदवार सीटेट जनवरी 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं, यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की के कोई उत्तर पर आपत्ति है तो वे 21 फरवरी 2021 को या उससे पहले शाम 5 बजे तक ctet.nic.in पर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 31 जनवरी 2021 को आयोजित की गई थी। उठाई गई प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। यह फीस वापस नहीं होगी। लेकिन यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो उम्मीदवार की फीस वापस कर दी जाएगी।

सीटेट आंसर की 2021 आपत्ति दर्ज करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

सीटेट आंसर की 2021: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

चरण 2. मुखपृष्ठ पर, उस लिंक पर क्लिक करें जो Key challenge January 2021" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. इसके बाद Downloading of OMR Sheet and Answer Key for CTET January 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

चरण 5. उसमें रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरटी पिन डालकर लॉगिन करें।

चरण 6. सीटेट आंसर की 2021 स्क्रीन पर खुल जाएगी।

चरण 7. उम्मीदवार आंसर की को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Tags:    

Similar News