CTET Answer Key 2021: सीटेट परीक्षा की आंसर की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 1 फरवरी 2022 को सीटेट आंसर की 2021 जारी कर दी है।;

Update: 2022-02-01 11:54 GMT

CTET Answer Key 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 1 फरवरी 2022 को सीटेट आंसर की 2021 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आंसर की चेक कर सकते हैं और इसे सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। .

परीक्षा 13 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। कुछ पेपर महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए थे। जो 17 जनवरी 2022 को फिर से आयोजित किए गए थे।

सीटेट आंसर की 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

सीटेट आंसर की 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध सीटेट आंसर की 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और समबिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 4. आपकी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

चरण 5. आंसर की की चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बोर्ड ने 24 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पत्र के साथ रिस्पॉंस शीट पहले ही जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अधिक संबंधित विवरणों की जांच करना चाहते हैं, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News