CTET Result 2021: सीटेट परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से करें चेक

CTET Results 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 26 फरवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं।;

Update: 2021-02-26 07:21 GMT

CTET Results 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 26 फरवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सीटेट 2021 (CTET 2021) परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  सीबीएसई ने 31 जनवरी को सीटेट 2021 का आयोजन देशभर के 135 शहरों में किया।

सीटेट रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

चरण 1: सीबीएसई परिणाम की आधिकारिक साइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 

चरण 2: मुखपृष्ठ पर दिख रहे सीटेट जनवरी 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपना सीटेट 2021 रोल नंबर दर्ज करें

स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करें

चरण 5: आपका सीटेट रिजल्ट 2021 प्रदर्शित हो जाएगा। 

चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

सीटेट प्रमाणपत्र: वैधता अवधि

सीटेट 2021 सूचना बुलेटिन के अनुसार नियुक्ति के लिए सीटेट योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अवधि सभी श्रेणियों के लिए इसके परिणाम की घोषणा की तारीख से सात वर्ष होगी। सीटेट प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सीटेट उत्तीर्ण करने वाला व्यक्ति भी अपना स्कोर सुधारने के लिए फिर से उपस्थित हो सकता है।

Tags:    

Similar News