CUET UG: सीयूइटी युगी परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इन कॉलेज में मिलेगा दाखिला,पढ़ें डिटेल्स
CUET UG Admission: CUET UG परिणाम 2022 घोषित होने के बाद, कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUK) ने अंडर ग्रेजुएट के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए विश्वविद्यालय ने कई सारे नोटिफिकेशन भी जारी की हैं, इस नोटिफिकेशन में फीस और कोर्सेज संबंधित सभी जरूरी जानकारियों उपलब्ध है।;
CUET UG Admission: CUET UG परिणाम 2022 घोषित होने के बाद, कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUK) ने अंडर ग्रेजुएट के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए विश्वविद्यालय ने कई सारे नोटिफिकेशन भी जारी की हैं, इस नोटिफिकेशन में फीस और कोर्सेज संबंधित सभी जरूरी जानकारियों उपलब्ध है।
हाल ही में आए एक नोटिफिकेशन के अनुसार, यूजी कोर्सेज के लिए CUK प्रवेश 2022 पोर्टल पर जल्द ही ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। वहीं लिंक भी cuk.ac.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।
"यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए, CUET UG के योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान दिए गए पंजीकरण फीस का भुगतान करना होगा। केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिन्होंने अपना पंजीकरणा करवाया होगा।
विश्वविद्यालय ने सुचना दी है कि, "जिन उम्मीदवारों के आवेदन पंजीकरण फीस के साथ मिलेगी, उन्हीं की मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट cuk.ac.in पर प्रदर्शित की जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही विद्यार्थियों का प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगा। उम्मीदवारों को मेरिट और रोस्टर के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
CUK: इन प्रोग्राम में मिलेगा एडमिशन
- BSc (फिजिक्स एंड केमिस्ट्री))
- BSc (लाइफ साइंस एंड जुलोजी)
- BSc (मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंज)
- BSc/BA(साइकोलॉजी एंड इंग्लिश)
- BSc/BA (ज्योग्राफी और हिस्ट्री)
- BA (इकोनोमिक्स एंड सोशल वर्क)