Delhi Nursery Admission 2023-24: नर्सरी में एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रशन शुरू, जानें कहां से मिलेंगे फॉर्म
Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली के निजी स्कूलों में आज से दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2022 के फॉर्म मिलेंगे।;
Delhi Nursery Admission 2023-24: दिल्ली में नर्सरी क्लास की एडमिशन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। छात्रों के माता-पिता आज से दिल्ली शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट edudel.nic.in पर अपनी जानकारी दर्ज करा सकते हैं। शिक्षा निदेशालय की 21 नवंबर 2022 की घोषणा के अनुसार, आगामी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए दिल्ली के 1,800 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी लेवल की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। मालूम हो कि आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2022 है। वहीं उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची 20 जनवरी 2023 को जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी चयन सूची और प्रतीक्षा सूची डीओई द्वारा सार्वजनिक की जाएगी। इन सूचियों को योजना के अनुसार, 6 फरवरी 2023 को सार्वजनिक किया जाएगा। इस चयन की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2023 है। दिल्ली के निजी स्कूल भी नर्सरी के अलावा केजी और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार होगा।
अधिसूचना के अनुसार, माता-पिता को केवल 25 रुपये के गैर-वापसी पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा माता-पिता को स्कूल का प्रोस्पेक्टस खरीदने की आवश्यकता नहीं है। इसमें कहा गया है कि सभी निजी स्कूलों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित समूहों के सदस्यों और विकलांग बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें अलग रखनी होंगी।
दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2023; आधिकारिक सूचना यहाँ से डाउनलोड करें
दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
Uploading of criteria | November 28, 2022 |
Commencement of process | December 1, 2022 |
Last date to submit application forms | December 23, 2022 |
Upload details of students | January 6, 2022 |
Uploading marks given to each student | January 13, 2022 |
First list of selected students | January 20, 2022 |
Resolution of queries | January 20-21, 2022 |
Second list of admission | February 6, 2022 |
Resolution of queries | February 8-14, 2022 |
Subsequent list | March 1, 2022 |
Closure of admission process | March 17, 2023 |
31 मार्च, 2023 तक नर्सरी कक्षा में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की अधिकतम उम्र कम से कम 4 साल, केजी (प्री-प्राइमरी) के लिए 5 साल और कक्षा 1 के लिए 6 साल होनी चाहिए।