Delhi School Admissions 2022: निजी स्कूलों प्रवेश के लिए शेड्यूल हुआ जारी, जानिए डिटेल्स

Delhi School Admissions 2022: दिल्ली सरकार ने दिल्ली के निजी विद्यालयों में प्रवेश 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।;

Update: 2022-03-21 05:06 GMT

Delhi School Admissions 2022: दिल्ली सरकार ने दिल्ली के निजी विद्यालयों में प्रवेश 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) / वंचित समूहों और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) जैसी विशेष श्रेणियों के लिए दिल्ली स्कूल प्रवेश 2022 प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू होगी। हालांकि शेड्यूल की घोषणा केवल निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए की गई।

दिल्ली के निजी स्कूलों में प्रवेश 12 अप्रैल 2022 को बंद कर दिया जाएगा। यह कम्प्यूटरीकृत प्रारूप में किया जाएगा। पहला ड्रॉ 19 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

दिल्ली स्कूल प्रवेश 2022: ऐसे करें आवेदन

चरण 1. डीओई की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध "नए उपयोगकर्ता के लिए पंजीकरण" पर क्लिक करें। 

चरण 3. छात्र अपना क्रेडेंशियल पंजीकृत करें।

चरण 4.कक्षा और अन्य व्यक्तिगत विवरण और आय संबंधी विवरण भरें।

चरण 5. इसके बाद आप रजिस्टर पर क्लिक करें। आपको पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।

चरण 6. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ऑनलाइन फॉर्म भरें।

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 1700 प्राइवेट स्कूल हैं, जिनमें नर्सिरी प्रवेश के लिए करीब 1.25 लाख सीटें है। दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए आवेदन 15 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। सभी माता-पिता जिन्हें अपने बच्चे को राष्ट्रीय राजधानी में निजी, गैर-सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश करने के लिए कहा गया था। दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2021-22 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2022 थी।

Tags:    

Similar News