दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों की मदद के लिए शुरू किया पोर्टल, जल्द ही निकलेंगे रजिस्ट्रेशन फॉर्म

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) COVID-19 के चलते प्रवेश प्रक्रिया का संचालन ऑनलाइन करने की संभावना कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।;

Update: 2020-06-08 13:38 GMT

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 2021 के एडमिशंस के लिए पोर्टल को स्टार्ट किया है। आज कुछ हद तक रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद जो क आज नहीं हो पाया। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण से रिलेटेड छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देने के लिए इमेल और फ़ोन नंबर जारी किये है। हालाँकि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही शुरु किया जाएगा। छात्र ईमेल के द्वारा भी अपने प्रश्न पूछ सकते है।

मेरिट आधारित स्नातक प्रवेश के लिए जो हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं वो ये है, 9650232137, 9582756236, 7290806670, और जो प्रवेश आधारित यूजी (UG) प्रवेश है वो इस प्रकार है। छात्र 9149002539 और 9953636922 पर संपर्क कर सकते हैं। स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी प्रवेश संबंधित प्रश्नों को 9654450932, आधिकारिक पते पर संबोधित किया जाएगा। UG एडमिशन के लिए छात्र undergraduate2020@admission.du.ac.in और स्नातकोत्तर एडमिशन के लिए pg2020@admission.du.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। छात्र हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 से शाम 5 तक पूछताछ कर सकते है।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) COVID-19 के चलते प्रवेश प्रक्रिया का संचालन ऑनलाइन करने की संभावना कर सकता है इसलिए ऑनलाइन होने की वजह से प्रवेश प्रक्रिया में थोड़ी देरी हो रही है। परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

सीबीएसई ने भी अभी 12th का परिणाम घोषित नहीं किया है। 12 का परिणाम मानव संसाधन विकास मंत्री के अनुसार जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत तक होने की उम्मीद है। 

Tags:    

Similar News