DU Merit List 2022: टाली गई डीयू में यूजी मेरिट लिस्ट की तारीख, अब इस दिन जारी होगी Cut Off

DU cut off list 2022 दिल्ली विश्वविद्याल के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आज जारी होने वाली पहली कटऑफ लिस्ट की तारीख टाल दी गई है। अब छात्रों को एक और दिन का इंतजार करना होगा।;

Update: 2022-10-18 10:18 GMT

DU cut off list 2022 : दिल्ली यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए मंगलवार को जारी होने वाली पहली कटऑफ लिस्ट (First Merit List) की तारीख को टाल दिया गया है। डीयू ने मेरिट लिस्ट जारी करने के कार्यक्रम को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब यह कल यानी बुधवार 19 अक्टूबर 2022 को डीयू के एडमिशन पोर्टल (Admission Portal) CSAS पर कटऑफ को जारी किया जाएगा। बुधवार से स्टूडेंट्स मेरिट लिस्ट को admission.uod.ac.in या du.ac.in पर चेक कर सकते हैं। वहीं आज शाम 5 बजे सीएसएएस पोर्टल पर शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। 

डीयू यूजी 2022 एडमिशन से जुड़ी महत्तपूर्ण तिथि..

• अलॉटेड सीट (Allotted Seat) को लॉक करने की तारीख : 19 से 21 अक्टूबर तक

• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) की तारीख : 22 अक्टूबर 2022 तक

• एडमिशन फीस (Admission Fees) भरने की तारीख : 24 अक्टूबर 2022 तक

• सीट अलॉटमेंट प्रोसेस (Second Round): 25 अक्टूबर से

• डीयू की दूसरी मेरिट लिस्ट : 30 अक्टूबर 2022

• सीट अलॉटमेंट प्रोसेस (Third Round): 4 नवंबर से

• तीसरी मेरिट लिस्ट : 10 नवंबर 2022

• स्पॉट एडमिशन लिस्ट (Spot Admission List) 22 नवंबर 2022

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार उससे संतुष्ट नहीं होंगे। उन्हें आपत्ति जताने का मौका दिया जाएगा। अलॉट की गई सीट के लिए उम्मीदवारों को 19 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक स्वीकृति देनी थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव होने के बाद इन तारीखों को भी आगे बढ़ा दिया गया है।

इन कॉलेजों में अलग से जारी होगी मेरिट लिस्ट

मिरांडा हाउस विश्वविद्यालय (Miranda House University), हिंदू कॉलेज (Hindu College) और डीयू के अन्य कॉलेजों में यूजी एडमिशन के लिए एक अलग से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इन कॉलेजों की मेरिट लिस्ट देखने के लिए छात्रों को कॉलेज के एडमिशन पोर्टल पर विजिट करना होगा।

Tags:    

Similar News