DU PG Admissions 2022: डीयू पोस्ट ग्रेजुएशन एडमिशन की पहली सूची आज होगी जारी, ऐसे करें चेक

DU PG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022 schedule) के लिए पहली मेरिट सूची जारी करेगा।;

Update: 2022-12-01 06:28 GMT

DU PG Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में आज यानी 1 दिसंबर 2022 से डीयू पीजी एडमिशन राउंड 1 आयोजित हो रहा है। विश्वविद्यालय ने डीयू पीजी एडमिशन लिस्ट प्रकाशित कर दी है। जिन उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे, उन्हें आज, 1 दिसंबर, 2022 से कॉलेज में आवेदन जमा करना होगा। उम्मीदवारों को अपने डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इसके लिए उन्हें आज सुबह 10 बजे से लेकर 3 दिसंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश सूची कल, 30 नवंबर को सार्वजनिक की गई थी। हालांकि सभी कार्यक्रमों की सूची जारी नहीं की गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, अगर कोई उम्मीदवार अपने संबंधित कार्यक्रम की न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करने में विफल रहता है तो वे उम्मीदवार किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अपने अधिकार का दावा नहीं कर सकते है, भले ही वह कार्यक्रम की प्रवेश सूची में दिखाई दे रहे हो।

DU PG Admissions 2022: जानें कैसे करना है पंजीकरण

  • आधिकारिक पोर्टल pgadmission.uod.ac.in पर जाएं
  • रजिस्टर पर क्लिक करें
  • प्रवेश पोर्टल पर अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें
  • प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • एक नया पासवर्ड बनाएँ
  • पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए पुष्टिकरण मेल पर क्लिक करें
  • पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • सबमिट पर क्लिक करें

विश्वविद्यालय राउंड 1 प्रवेश के बाद 7 दिसंबर, 2022 को राउंड 2 प्रवेश सूची प्रकाशित करेगा, और उम्मीदवारों को अपने आवेदन 8 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से जमा करने होंगे।

Tags:    

Similar News