शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।;

Update: 2021-04-21 12:02 GMT

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

पोखरियाल ने ट्वीट कर लिखा है कि यह आप सभी को सूचित करना है कि मेरी आज कोविड ​​19 की जांच पॉजिटिव आई है। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं। उन सभी से अनुरोध जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना जांच करवाएं।

शिक्षा मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि शिक्षा मंत्रालय का काम सामान्य रूप से आवश्यक सावधानियों को देखते हुए संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय का सारा कामकाज सामान्य रूप से आवश्यक सावधानियों को देखते हुए किया जा रहा है।

बुधवार को भारत में लगभग 3 लाख नए कोरोना के मामले और 2,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई है। पिछले साल महामारी के बाद से रिकॉर्ड-उच्च स्तर पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 2,95,041 नए कोविड-19 मामलों और 2,023 मौतों की सूचना दी गई। इसी के साथ कुल मामलों को संख्या 1,56,16,130 पहुंच गई है। जिनमें से 21,57,538 केस एक्टिव है। 

Tags:    

Similar News