GATE Score Card 2022: गेट परीक्षा का स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, जानिए स्टेप्स

GATE 2022 Score Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने 21 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है।;

Update: 2022-03-21 06:15 GMT

GATE 2022 Score Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने 21 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2022) का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर देख सकते हैं। गेट 2022 रिजल्ट 17 मार्च को घोषित किया गया था।

उम्मीदवार अपने गेट 2022 स्कोरकार्ड को अपने नामांकन आईडी या ईमेल पते और पासवर्ड के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। गेट 2022 5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया गया था। 21 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और आपत्तियों को 25 फरवरी तक स्वीकार किया गया था।

गेट 2022 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

गेट 2022 स्कोरकार्ड: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. गेट की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.in पर जाएं

चरण 2. लॉगिन टैब पर क्लिक करें

चरण 3. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें

चरण 4. आपका गेट 2022 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर उपलब्ध होगा

चरण 5.भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की प्रति देखें और डाउनलोड करें।

Tags:    

Similar News