Haryana Board 12th Result 2022: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में होगा घोषित,

Haryana Board 12th Result 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 कुछ ही देर में घोषित किया जाएगा।;

Update: 2022-06-15 08:49 GMT

Haryana Board 12th Result 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 कुछ ही देर में घोषित किया जाएगा। बीएसईएच कक्षा 12 का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। कक्षा 12 के उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकेंगे।

बोर्ड ने 30 मार्च से 29 अप्रैल 2022 तक कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं आयोजित कीं। राज्य द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं राज्य भर में लगभग 1700 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। राज्य में लगभग 6,68,000 छात्रों ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नामांकन किया है, जिसमें से 3,68,000 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि 2,90,000 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध बीएसईएच कक्षा 12 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags:    

Similar News