Haryana Teacher Recruitment 2023: हरियाणा टीचर भर्ती के लिए करें अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स
Haryana Teacher Recruitment 2023: हरियाणा टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।;
Haryana Teacher Recruitment 2023: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिज जारी की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हरियाणा टीजीटी शिक्षक और मेवात कैडार के रिक्त पद भरे जाएगे। हरियाणा शिक्षक भर्ती सूचना, हरियाणा शिक्षक भर्ती पात्रता, एचएसएससी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें, आदि नीचे दिए गए हैं। जिसे पढ़कर पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Teacher Recruitment 2023 पद विवरण
हरियाणा टीचर भर्ती 2023 में पदो की कुल संख्या 7 हजार 471 है। जिसमे 4 हजार 831 हरियाणा के लिए है और अन्य बचे 2 हजार 638 मेवात कैडार के लिए है।
Haryana Teacher Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा एसएससी शिक्षक नौकरियों के लिए शैक्षिक योग्यता उस पाठ्यक्रम से संबंधित होनी चाहिए जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। जैसे BA B.Ed, B.Sc B.Ed के साथ ही HTET या STET का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
Haryana Teacher Recruitment 2023 आयु सीमा
हरियाणा भर्ती में उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बता दें कि आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार मिलती है, जो श्रेणी के अनुसार बदलती रहती है।
Haryana Teacher Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
एचएसएससी भर्ती 2023 के लिए एचएसएससी की वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए नोटिस ऑप्शन में जाकर HSSC वैकेंसी नोटिस को पढ़ें।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए HSSC TEACHER RECRUITMENT 2023 APPLY LINK पर क्लिक करें।
व्यक्तिगत विवरण भरकर HSSC भर्ती फॉर्म को ऑनलाइन पंजीकृत करें।
HSSC VACANCY FORM FEES श्रेणीवार भरें।
लास्ट में सभी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद जांच कर सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट अवश्य ले लें।
जरूरी बात अपना लॉगइन आईडी पासवर्ड सुरक्षित रखें।