HBSE 12th Result 2020: कैथल की लडकी पुष्पा ने काॅमर्स में 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ किया टाॅप
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कल मंगलवार 21 जुलाई को अपना परीक्षा परिणाम जारी किया था। जिसमें हरियाणा राज्य के कैथल क्षेत्र के गांव पई की कुमारी पुष्पा ने कक्षा 12वीं में काॅमर्स विषय में कुल 500 अंकों में से 498 अंक प्राप्त कर 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ हरियाणा बोर्ड को टाॅप किया है।;
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कल मंगलवार 21 जुलाई को अपना परीक्षा परिणाम जारी किया था। जिसमें हरियाणा राज्य के कैथल क्षेत्र के गांव पई की कुमारी पुष्पा ने कक्षा 12वीं में काॅमर्स विषय में कुल 500 अंकों में से 498 अंक प्राप्त कर 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ हरियाणा बोर्ड को टाॅप किया है।
कुमारी पुष्पा रानी केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडीज के पेपर मे 100 अंक प्राप्त किये हैं। इकोनाॅमिक्स के पेपर में 98 अंक प्राप्त किये हैं। पुष्पा वहुत महनती और अतुलनीय प्रतिभा की धनी हैं।
नियमित रूप से आठ से दस घण्टे की पढाई करने के बाद उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। उन्होने किसी भी पेपर का किसी भी अध्यापक से ट्यूशन नहीं पढा था। पुष्पा रानी चार्टर्ड अकांउटेंट बनना चाहती हैं।
पुष्पा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। पुष्पा के पापा एक दुकानदार हैं जो कृषि में उपयोग की जाने वाली कीटनाशक दवाईयाँ बेचते हैं। उनकी माता केवल घर का काम करती है। वे चार भाई-वहिन हैं।