HPBOSE 10th Result 2022: एचपी बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट आज नहीं होगा घोषित, जानिए डिटेल्स

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कहा है कि एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2022 आज यानी 28 जून 2022 को घोषित नहीं किया जाएगा।;

Update: 2022-06-28 09:44 GMT

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कहा है कि एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2022 आज यानी 28 जून 2022 को घोषित नहीं किया जाएगा। छात्रों को अपने एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट के लिए थोड़ी देर और इंतजार करना होगा।

एचपीबीओएसई के अधिकारियों ने बताया है कि कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 आज जारी नहीं किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि एचपीबीओएसई 10वीं के परिणाम अभी तक अंतिम रूप नहीं दिए गए हैं। हम अगले कुछ दिनों में उन्हें जारी करने की उम्मीद कर रहे हैं।

कई मीडिया रिपोर्टों ने अनुसार एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 आज बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अपना रुख स्पष्ट किया है और कहा है कि आज कोई रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट 2022 इसी सप्ताह घोषित होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने आगे कहा कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट अगले एक या दो दिनों में घोषित होने के लिए तैयार हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित घोषणा के लिए अंतिम तिथि अभी तय नहीं की गई है।

एक बार जारी होने के बाद एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 छात्रों को चेक के लिए hpbose.org पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने हॉल टिकट तैयार रखें क्योंकि उन्हें अपने 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए अपने परीक्षा रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Tags:    

Similar News