HPSC TEACHER RECRUITMENT 2022: हरियाणा में हजारों टीचरों के पदों पर आई वैकेंसी, 1 जनवरी से पहले करें अप्लाई

HPSC TEACHER RECRUITMENT 2022: हरियाणा में कई टीचरों के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।;

Update: 2022-12-28 05:22 GMT

HPSC TEACHER RECRUITMENT 2022: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने टीचर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। इसके तहत हरियाणा पीजीटी टीचर और मेवात कैडर के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार hpsc की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा टीचर भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जानकारी नीचे दी गई है।

HPSC TEACHER RECRUITMENT 2022 ELIGIBILITY CRITERIA

HPSC RECRUITMENT में पदों की कुल संख्या 4,476 है। जिसमे 3 हजार 863 हरियाणा के लिए है और अन्य 613 मेवात कैडर के लिए है।

शैक्षणिक योग्यता: हरियाणा में टीचर की जॉब पाने के लिए शैक्षणिक योग्यता उसी कोर्स से संबंधित होनी चाहिए जिस पद के लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। जैसे बीए बीएड , बीएससी बीएड और साथ में HTET या STET का CERTIFICATION भी होना चाहिए।

आयु सीमा: हरियाणा भर्ती के लिए 18 से 42 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आयु में छूट सरकारी नियम के अनुसार दी जाएगी।

HPSC TEACHER RECRUITMENT 2022 : हरियाणा टीचर भर्ती के लिए अप्लाई कैसे करें।

• एचपीएससी भर्ती 2022 के लिए HPSC की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।

• होम पेज पर नोटिस के ऑप्शन पर जाकर HPSC Teacher NOTICE पढ़ें।

• अब HPSC TEACHER RECRUITMENT 2022 APPLY LINK पर क्लिक करें।

• पर्सनल जानकारी भर कर एचपीएससी भर्ती फॉर्म ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

• कैटेगरी के अनुसार HPSC VACANCY FORM FEES भरें।

• लास्ट में सभी जानकारी व डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद चेक कर के सबमिट कर दें।

• भविष्य के संदर्भ के लिए अपना लॉगिन आईडी पासवर्ड संभाल कर रखें।

Tags:    

Similar News