HSSC Recruitment 2023: जानें अगले साल एचएसएससी में कैसे होंगे प्रश्न, उम्मीदवारों को मिला 15 दिनों का समय

Haryana Group D Exam: हरियाणा में ग्रुप डी की नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) मार्च में होगी। पढ़िये डिटेल्स...;

Update: 2023-01-17 06:32 GMT

HSSC Recruitment 2023: हरियाणा ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली सीईटी (CET) परीक्षा के लिए संभावना जताई जा रही है कि यह एग्जाम 4 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 के बीच में कभी भी आयोजित हो सकती है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही है। एनटीए परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर सकता है। वहीं, हरियाणा ग्रुप सी के पदों पर संयुक्त पात्रता परीक्षा का अगला फेज इसी साल सितंबर या अक्टूबर महीने में आयोजित हो सकता है।

HSSC द्वारा 31 मार्च 2024 तक करीब 65 हजार भर्ती करने का लक्ष्य तय किया है। वहीं बताया जा रहा है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव भी किया जा सकता है।

जॉब ओरिएंटल होगी आने वाली एग्जाम

CET ग्रुप सी की परीक्षा में करीब 25 प्रतिशत सवाल हरियाणा से संबंधित पूछे गए थे, लेकिन आगे होने वाली एग्जामांस जॉब ओरिएंटल होगी।

मिली जानकारी के अनुसार आयोग में 5 हजार पुरुष व 1 हजार महिला कांस्टेबल की भर्ती होने वाली है। ग्रुप डी के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा का रजिस्ट्रेशन जनवरी के आखिरी महीने में या फरवरी की शुरुआत में हो सकती है। HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग द्वारा पूरी पारदर्शी तरीके से भर्ती की जा रही है।

शिकायतों का होगा मिलान

भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि भर्तियों के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट से वह संतुष्ट हैं। फिर भी अगर किसी उम्मीदवार को कोई शिकायत है, तो वह कंप्लेन दर्ज करवा सकते हैं। उम्मीदवारों के शिकायतों का मिलान कर ही कोई एक्शन लिया जाएगा।

15 दिन का दिया जाएगा वक्त

अध्यक्ष के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी गलतियां ठीक करने के लिए 15 दिनों का समय दिया जाएगा। उसके बाद किसी की भी उम्मीदवार की शिकायत नहीं दर्ज की जाएगी। इस जॉब को पाने का मौका सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जिनके घर में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता है और उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से कम हो।

Tags:    

Similar News