IDBI Admit Card 2022: आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IDBI Executive Admit Card 2022: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने एग्जीक्यूटिव (कॉन्ट्रैक्ट पर) के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है।;

Update: 2022-07-03 07:16 GMT

IDBI Executive Admit Card 2022: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने एग्जीक्यूटिव (कॉन्ट्रैक्ट पर) के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आईडीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव पद की ऑनलाइन परीक्षा 9 जुलाई को होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने आईडीबीआई एक्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन किया है वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड 2022: ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आईडीबीआई की वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

चरण 3. करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. अब "एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 5. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।

चरण 6. डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

यह भर्ती अभियान 1544 पदों को भरेगा, जिनमें से 1044 वैकेंसियां एग्जीक्यूटिव (अनुबंध पर) के लिए और 500 सहायक प्रबंधक ग्रेड 'ए' के लिए हैं।

Tags:    

Similar News