July Session 2023: IGNOU ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख, अब आपको इतनी देनी होगी लेट फीस
IGNOU Registration 2023: इग्नू की ओर से जुलाई 2023 सत्र की रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थी इग्नू की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लेट फीस के साथ आपने आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।;
IGNOU Registration 2023: इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2023 में नए एडमिशन लेने की आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब आप 20 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपना फॉर्म घर में बैठकर खुद भर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन के लिए आपको क्या करना होगा।
IGNOU Registration 2023 ऐसे भरें फॉर्म
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- 'रजिस्टर ऑनलाइन' के लिंक पर क्लिक करें और फिर 'फ्रेश एडमिशन' पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'नए रजिस्ट्रेशन' के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अब सभी जरूरी डिटेल्स को भरें।
- सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
- अंत में आप चाहे हो आपने भरे गए फॉर्म को सेव कर के रख सकते हैं।
IGNOU Registration की कितनी होगी फीस
इग्नू में उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2023 से लेकर 20 अक्टूबर 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको लेट फीस 200 रुपए भी ऑनलाइन मध्यम से भरनी होगी।