Indian Army Recruitment Rally 2021: भारतीय सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें अप्लाई

Indian Army Recruitment Rally 2021: भारतीय सेना 12 से 24 मार्च 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय, कटक में एक भर्ती रैली आयोजित करेगी। भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू हो गई है।;

Update: 2021-01-13 06:05 GMT

Indian Army Recruitment Rally 2021: भारतीय सेना 12 से 24 मार्च 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय, कटक में एक भर्ती रैली आयोजित करेगी। भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 फरवरी 2021 को या उससे पहले joinindianarmy.nic.in पर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सेना भर्ती रैली 12, 12 मार्च 2021 से 24 मार्च 2021 तक पुरी, भद्रक, कटक, खोरदा, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों के पात्र उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। सटीक स्थान और रैली स्थल की पुष्टि बाद में कोविड-19 महामारी की स्थिति के अनुसार की जाएगी।

भारतीय सेना भर्ती रैली 2021 ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक 

सेना भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार की पंजीकृत ईमेल-आईडी पर रैली शुरू होने से 15 दिन पहले भेज देगी। भर्ती अभियान सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेडसमैन और सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News