Indian Navy Sailor Recruitment 2019 : भारतीय नौसेना में एमआर पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

Indian Navy Sailor Recruitment 2019 : भारतीय नौसेना ने मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) के कुल पदों पर भर्ती निकाल है, उम्मीदवार 1 अगस्त 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।;

Update: 2019-07-26 12:08 GMT

Indian Navy Sailor Recruitment 2019: भारतीय नौसेना ने सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर दी है। भारतीय सेना ने मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती मैट्रिक रिक्रूट के कुल 400 पदों पर होगी।

भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2019 (Indian Navy Sailor Recruitment 2019) के माध्यम से स्टीवर्ड, हाइजीनिस्ट और शेफ के खाली पदों को भरा जाएगा। इन पदो के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसे भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आज यानी 26 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, यह आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2019 तक चलेगी।

भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2019 (Indian Navy Sailor Recruitment 2019) बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई है उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और पदों की सख्या आदि की पढ़ लें...


भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2019 (Indian Navy Sailor Recruitment 2019): के पदों की संख्या

विभाग - नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

पद का नाम - मैट्रिक रिक्रूट (एमआर)

कुल पदों की संख्या - 400

वेतन - 21700 रुपए से 69100 तक

भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2019 (Indian Navy Sailor Recruitment 2019): के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता - मैट्रिक रिक्रूट पदों के लिेए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10वीं पास होना चाहिए।

नौकरी स्थान - ऑल इंडिया

आयु सीमा - मैट्रिक रिक्रूट पदों के लिेए उम्मीदवार का जन्म 31 मार्च 2003 से पहले का होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया - मैट्रिक रिक्रूट पदों के लिए उम्मीदवार का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन फीस - मैट्रिक रिक्रूट पदों के लिए के लिए उम्मीदवार को 205 फीस का भुगतान करना होगा।


भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2019 (Indian Navy Sailor Recruitment 2019) के लिए आवेदन प्रक्रिया।

भारतीय नाविक नौसेना भर्ती 2019 (Navy Sailor Recruitment 2019) के लिए आवेदन करने के योग्य उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2019 (Indian Navy Sailor Recruitment 2019): महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 26 जुलाई 2019

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 01 अगस्त 2019

भारतीय नौसेना नाविक भर्ती 2019 (Indian Navy Sailor Recruitment 2019) सीबीटी पैटर्न

मैट्रिक रिक्रूट पदों के लिए उम्मीदवार की सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। इस परीक्षा में कुल 50 सवाल 50 अंक के होंगे। इस परीक्षा साइंस, मैथ्स, जरनल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा (हिंदी और इंग्लिश) दोनों भाषा में आयोजित होगी। सभी सवाल मल्टिपल च्वॉइस होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवार को 30 मिनट का समय मिलेगा। नाविक सीबीटी में निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। एक गलत उत्तर का एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

भारतीय नाविक नौसेना भर्ती 2019 (Navy Sailor Recruitment 2019): शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा - मैट्रक पदों के लिए उम्मीदवार को 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर की रेस पूरी करनी होगी और साथ ही 10 पुश और 20 उठक बैठक  लगानी होंगीय़ 

भारतीय नाविक नौसेना भर्ती 2019 (Navy Sailor Recruitment 2019) शारीरिक मापदंड

शारीरिक मापदंड - मैट्रिक रिक्रूट पदों के लिए उम्मीदवार की कम से कम लंबाई 157 होनी चाहिए और साथ ही लम्बाई के अनुसार सीना का अनुपात रहना चाहिए। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News