Indian Navy SSR AA Final Results 2019: इंडियन नेवी एसएसआर एए का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक
Indian Navy SSR AA Final Results 2019: इंडियन नेवी ने सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR) और आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA) पदों के लिए आयोजित परीक्षा की फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।;
Indian Navy SSR AA Final Results 2019: इंडियन नेवी ने सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR) और आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA) पदों के लिए आयोजित परीक्षा की फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इंडियन नेवी एसएसआर एए भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल भर्ती वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इंडियन नेवी सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR) और आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA) पदों के लिए लिखित परीक्षा फरवरी 2019 में आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 12 मार्च 2019 को घोषत किया गया था।
इंडियन नेवी एसएसआर एए भर्ती के माध्यम से एसएसआर के 2500 पद और आर्टिफिसर अप्रेंटिस के 500 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए फिजिकल टेस्ट के ऐडमिट कार्ड मार्च 2019 में जारी किए गए थे।
इंडियन नेवी एसएसआर एए फाइनल रिजल्ट 2019 (Indian Navy SSR AA Final Results 2019) ऐसे करें चेक
स्टेप 1. इंडियन नेवी एसएसआर एए फाइनल रिजल्ट 2019 (Indian Navy SSR AA Final Results 2019) चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. इंडियन नेवी एसएसआर एए फाइनल रिजल्ट 2019 (Indian Navy SSR AA Final Results 2019) चेक करने के लिए इसके बाद होम पेज पर AA Result और SSR Result लिंक होगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3. इंडियन नेवी एसएसआर एए फाइनल रिजल्ट 2019 (Indian Navy SSR AA Final Results 2019) चेक करने के लिए इसके बाद मांगी हुई जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. इंडियन नेवी एसएसआर एए फाइनल रिजल्ट 2019 (Indian Navy SSR AA Final Results 2019) चेक करने के लिए अंतिम चरण में रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलो़ड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
इंडियन नेवी एसएसआर और एए वेतन
इंडियन नेवी सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR) और आर्टिफिसर अप्रेंटिस (AA) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग समय में 14,600 रुपए प्रति महीना सैलरी और इंडियन नेवी के भत्ते और सुविधाएं अलग मिलेंगी। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद अभ्यर्थी लेवल 3 पे (21,700 से लेकर 69,100 रुपए प्रति महीना तक) सैलरी मिलेगी। इसके अलावा 5200 एमएसपी और एक्स ग्रुप पे 6200 रुपए अलग से मिलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App