JEE Advance Answer Key 2019: जेईई एडवांस की आंसर की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advance Answer Key 2019: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की ने जेईई एडवांस 2019 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जेईई एडवांस आंसर की 2019 विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की गई है।;

Update: 2019-06-05 04:30 GMT

JEE Advance Answer Key 2019: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की ने जेईई एडवांस 2019 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जेईई एडवांस आंसर की 2019 विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की गई है। छात्र जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई एडवांस आंसर की 2019 पर छात्र अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, यदि किसी छात्र को जेईई एडवांस के सवाल और उसके दिए गए उत्तर से संबंधित कोई आतत्ति है तो वे 5 जून तक ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

जेईई एडवांस 2019 परीक्षा 27 मई को आयोजित की गई थी। इस साल जेईई एडवांस आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित कराया था। इस परीक्षा में सफल छात्रों का दाखिला आईआईटी संस्थानों होगा। जेईई एडवांस 2019 परीक्षा का रिजल्ट 14 जून को जारी होगा।

जेईई एडवांस आंसर की 2019 (JEE Advanced Answer Key 2019) ऐसे करें चेक

चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार जेईई एडवांस की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

चरण 2. इसके बाद होमपेज पर दिए हुए "JEE Advanced answer Key 2019" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. इसके बाद उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डीओबी भरकर संबिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 4. अंत में जेईई एडवांस 2019 आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी, उसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आपको बता दें कि जेईई एडवांस 2019 परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद देशभर के अलग-अलग एनआईटी संस्थानों में भी नामांकन प्रकिया शुरू की जाएगी। इसके लिए एनआईटी पटना में तैयारी शुरू हो चुकी है। यहां नामांकन के लिए 10 जून के बाद काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। एनआईटी के एक प्रोफेसर ने बताया कि कैंपस में हेल्प डेस्क खोले जाएंगे, जिससे काउंसिलिंग में शामिल होने वाले छात्रों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आएं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News