JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस्ड 2021 तिथि और पात्रता मानदंड 7 जनवरी को होगा घोषित, जानें डिटेल्स

JEE Advanced 2021: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल गुरुवार 7 जनवरी 2021 को शाम 6.00 बजे वेबिनार के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2021 की तिथि और प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड की घोषणा करेंगे।;

Update: 2021-01-04 09:51 GMT

JEE Advanced 2021: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल गुरुवार 7 जनवरी 2021 को शाम 6.00 बजे वेबिनार के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2021 की तिथि और प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड की घोषणा करेंगे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। 

पोखरियाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मेरे प्यारे छात्रों, मैं 7 जनवरी को शाम 6 बजे आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड और जेईई एडवांस की तारीख की घोषणा करूंगा। बने रहें!

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 4 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएगी और परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News