JEE Advanced Admit Card 2021: जेईई एडवांस एडमिट कार्ड इस सप्ताह होंगे जारी, जानें डिटेल्स
JEE Advanced Admit Card 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस 2021 के एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी किए जाएंगे।;
JEE Advanced Admit Card 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस 2021 के एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी किए जाएंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार एडमिट कार्ड 25 सितंबर को जारी किए जाएंगे। जेईई एडवांस के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होंगे। जेईई एडवांस का आयोजन प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए किया जाता है।
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड निर्धारित तिथि सुबह 10 बजे से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा 3 अक्टूबर को केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्होंने जेईई मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई किया है।
जेईई मुख्य रिजल्ट के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी के लिए जेईई एडवांस 2021 कट-ऑफ 87.89-100 एनटीए स्कोर होगा, यह ओबीसी के लिए 68-87.8 एनटीए स्कोर, एससी के लिए 46.8-87.89, एसटी के लिए 34.67-87.89 और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 66.22-87.89 है।
परीक्षा आयोजित होने के बाद, परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जेईई एडवांस की फाइनल आंसर की का फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।