JEE Main Final Answer Key 2021: जेईई मेन सत्र 4 परीक्षा की आंसर की हुई जारी, यहां से करें डाउनलोड
JEE Main Final Answer Key 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार 15 सितंबर को जेईई मेन सत्र 4 की फाइनल आंसर की 2021 जारी कर दी है।;
JEE Main Final Answer Key 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 सितंबर को जेईई मेन सत्र 4 की फाइनल आंसर की 2021 जारी कर दी है। उम्मीदवार जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य सत्र 4 में उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ जेईई मेन फाइनल आंसर की 2021 चेक कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 6 सितंबर 2021 को जारी की गई थी।
जेईई मेन 2021 सत्र 4 की परीक्षा 26 अगस्त से 2 सितंबर तक हुई थी।जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके जेईई मेन सेशन 4 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन फाइनल आंसर 2021 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
जेईई मेन फाइनल आंसर की 2021: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर जेईई मेन फाइनल आंसर की 2021 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. आपकी फाइनल आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 4. आंसर की की जांच करें और इसे कंप्यूटर पर भी डाउनलोड करें।