JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) फरवरी के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन (JEE Main 2021) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर जारी करेगी।;

Update: 2021-02-11 05:12 GMT

JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) फरवरी के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन (JEE Main 2021) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी करेगी। उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। 

एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान ले जाना होगा। जेईई मेन 2021 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 तक प्रति दिन दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2 शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जैईई मेन 2021: परीक्षा के समय लाने वाली जरूरी चीजें

1 पासपोर्ट साइज की फोटो

एक वैध अधिकृत फोटो आईडी प्रूफ के साथ मुद्रित प्रारूप में एडमिट कार्ड ले जाना होगा।

पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

स्व-घोषणा पत्र (एडमिट कार्ड के साथ दिया गया)

साधारण पारदर्शी बॉल पेन,

हैंड सैनिटाइजर बोतल (50 मिली),

पारदर्शी पानी की बोतल

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. जेईई मेन 2021 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं

चरण 2. जेईई मेन्स एडमिट कार्ड लॉगइन टैब पर क्लिक करें

चरण 3. दिए गए स्थान में एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें

चरण 4. उपरोक्त विवरण दर्ज करने के बाद, आपका जेईई मेन एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा

चरण 5. डाउनलोड करें, सहेजें और उसका प्रिंट आउट लें।

Tags:    

Similar News