JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन मार्च एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी, जानें डिटेल्स
JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2021 मार्च सत्र के एडमिट कार्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाने की संभावना है।;
JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2021 मार्च सत्र के एडमिट कार्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि एनटीए ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख नहीं की है।
जेईई मेन मार्च 2021 परीक्षा 15 से 18 मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड कार्ड करीब 1 सप्ताह पहले जारी कर दिए जाते हैं। इसलिए जेईई मेन मार्च एडमिट कार्ड 2021 11 मार्च 2021 को जारी होने की उम्मीद है।
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं और जारी होने के बाद अपने संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
जेईई मेन मार्च एडमिट कार्ड 2021: डाउनलोड करने का तरीका
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जो "मार्च सत्र के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ दिखाई देगा।
चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 5: सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 6: आपका जेईई मेन मार्च का एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जेईई मेन फरवरी रिजल्ट 2021:
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने हाल में ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 फरवरी सत्र का परिणाम घोषित किया और जानकारी के अनुसार छह छात्रों ने 100 प्रतिशत सही अंक प्राप्त किए हैं। उम्मीवार जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।