जेईई मेन 2020 परीक्षा की नई तारीख हुई घोषित, ऐसे करें तैयारी
जेईई मेन परीक्षा 2020 की तारीख जारी कर दी गई हैं। परीक्षाओं का आयोजन 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच होगा। यहाँ हम आपको कुछ परीक्षा तैयारी की ऐसी तकनीकों के बारे में बताऐंगे जो आपकी सफलता में सहायक होंगी।;
जेईई मेन परीक्षा 2020 की तारीख जारी कर दी गई हैं। परीक्षाओं का आयोजन 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच होगा। आज हम आपको कुछ परीक्षा तैयारी के टिप्स बताएंगे जिनको फॉलो कर परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
जेईई मेन परीक्षा आयोजन स्नातक स्तर की शिक्षा लेने के लिए एनटीए द्वारा लिया जाता है। इस परीक्षा में पास होने के बाद छात्र एनआईटी, आईआईआईटी और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित संस्थाओं में पढाई करता है और बीटेक की डिग्री प्राप्त करता है। जेईई मेन 2020 परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाना तय था। पहला चरण 6 जनवरी से 11 जनवरी के बीच तय था।
दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन अप्रेल महीने में किया जाना तय किया गया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं का आयोजन समय पर नहीं हो पाया है। जेईई मेन की परीक्षाओं का आयोजन 18 जुलाई से 23 जुलाई के मध्य किया जायेगा। एक छात्र दोनों चरणों में पेपर दे सकता है। छात्र का परिणाम दोनों चरणों मे छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निकाला जायेगा। कोरोना महामारी के कारण एनटीए ने छात्रों को परीक्षा केन्द्र बदलने की छूट प्रदान की थी। परीक्षा केन्द्र बदलने के लिए 3 मई को निश्चित किया गया था। 3 मई तक कोई भी छात्र अपनी सुविधा और सुरक्षा के आधार पर अपना परीक्षा केन्द्र बदल सकता था।
आईआईटी स्नातक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को जेईई मेन के बीई और बीटेक के किसी पेपर को पास करना होगा। जेईई मेन के प्रथम पेपर में अंको के आधार पर 2020 में अधिक अंक प्राप्त 2,50,000 अभ्यर्थियों को बरीयता दी जायेगी। यह प्रक्रिया 23 अगस्त को होगी। आईआईटी में दाखिला की प्रक्रिया एआईआर की रैंक के आधार पर निर्धारित होगी। आवश्यक सूचना जेईई 2020 की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
जेईई के मेन पेपर का आयोजन 2 सत्रों में होगा। कोरोना महामारी में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जायेगा। सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। मास्क सैनेटाइजर का भी इस्तेमाल सुरक्षा की दृष्टि के किया जायेगा। सुरक्षा से सम्बन्धित निर्देश छात्रों को लिखित रूप में परीक्षा हाॅल में उपलब्ध करवाये जाऐंगे। जेईई मेन परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं है। कक्षा 12 में उपस्थित और समकक्ष जो पास होने की उम्मीद रखते हैं परीक्षा में बैठ सकते हैं।
बीई,बीटेक के अभ्यर्थियों के लिए प्रथम पेपर
जेईई मेन परीक्षा 2020 के सिलेबस के आधार पर बीई और बीटेक के अभ्यर्थियों के लिए प्रथम पेपर में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न आंयेगे। गणित, रसायन, भौतिकी, के पाँच प्रश्न आएंगे और सभी के अंक समान होंगे। तीनों विषयों के प्रश्नों को अंक भी समान-समान प्रदान किए जाएंगे।
वहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए जाँच प्रक्रिया के दौरान अंको का बटबारा इस प्रकार होगा। उत्तर सही होने पर प्लस चार और उत्तर गलत होने पर माईनस एक होगा और जो प्रश्न छोड दिया है उसके लिए 0 अंक दिया जायेगा। पेपर कुल 300 अंक का होगा। पेपर में कुल 75 प्रश्न होंगे। परीक्षा अवधि 3 घण्टे होगी। पेपर कंप्यूटर पर होगा।
पेपर 2 BArch and BPlanning के अभ्यर्थियों के लिए
BArch / BPlanning के इच्छुक के अभ्यर्थियों को सैकण्ड पेपर को देना होगा। पेपर तीन भागों में विभक्त होगा। 20 प्रश्न वहुविकल्पीय होंगे जो 100 नम्बर के होंगे। गणित के पेपर में एक प्रश्न सही उत्तर विकल्प के साथ और पाँच प्रश्न संख्यात्मक मूल्य के होंगे। द्वितीय भाग 200 अंक का होगा। तृतीय भाग में ड्राइंग के दो प्रश्न आंऐगे जो 100 अंक के होंगे। पेपर कुल 400 अंक का होगा। पेपर का तीनों पार्टों में कुल 77 प्रश्न होेंगे। जाँच प्रक्रिया प्लस 4, माईनस 1, और हल न किेए गये प्रश्न के लिए जीरो अंक प्रदान किया जायेगा। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 3 घण्टे का समय दिया जायेगा।
अंतिम समय में जेईई मेन के लिए ऐसे करें तैयारी-
1.पाठ्यक्रम को पूरा करें।
2. बिन्दुबार सूची तैयार करें।
3. गति और शुद्धता के लिए लगातार अभ्यास करें।
4. गलतियों और कमजोरियों की लिस्ट तैयार कर उन पर योजना का निर्माण करें।
5. पिछले बर्षों के प्रश्न पत्रों का लगातार अभ्यास करें।
6. समय का योजनावद्ध तरीके से प्रयोग करें।
7. दबाव में नहीं आना है।
8.तीनों विषयों के लिए बराबर महत्व दें।
9. खुद छोटे-छोटे नोट्स टाॅपिक वाइज तैयार करें।