JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन मार्च परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
JEE Main Admit Card 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के मुख्य मार्च परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।;
JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के मुख्य मार्च परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2021 मार्च सत्र (JEE Main 2021 March session) के लिए पंजीकरण किया है, वे जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए 4 सत्रों में जेईई मेन 2021 परीक्षा आयोजित करेगी। पहला सत्र 23 से 26 फरवरी, 2021 तक आयोजित किया गया था। इसके रिजल्ट 8 मार्च 2021 को घोषित किए गए थे। दूसरा सत्र 15 मार्च से 18 मार्च, 2021 तक आयोजित किया जाएगा, इसके बाद तीसरा सत्र होगा, जो 27 से 30 अप्रैल, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। चौथा सत्र 24 मई से 28 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई मेन की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जेईई मुख्य एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
चरण 3. नया पेज खुलेगा, उम्मीदवार उसमें अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करें।
चरण 4. स्क्रीन पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021 प्रदर्शित होगा
चरण 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।