JEE Main Result 2021: सत्र 4 के लिए जेईई मेन रिजल्ट 10 सितंबर को होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

JEE Main Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सत्र 4 की जेईई मेन परीक्षा 2021 2 सिंतबर को समाप्त कर दी है। सत्र 4 के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2021 10 सितंबर 2021 तक घोषित होने की संभावना है।;

Update: 2021-09-03 16:03 GMT

JEE Main Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सत्र 4 की जेईई मेन परीक्षा 2021 2 सिंतबर को समाप्त कर दी है। सत्र 4 के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2021 10 सितंबर 2021 तक घोषित होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीवार एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

एनटीए द्वारा सत्र 4 की परीक्षा 26 अगस्त, 27, 31 और 1 सितंबर और 2 सितंबर को आयोजित की गई थी। जेईई मेन परीक्षा के चौथे और अंतिम सत्र के लिए कथित तौर पर 7.8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। आंसर की जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। आपत्ति विंडो बंद होने और फाइनल आंसर की जारी होने के बाद एजेंसी परिणाम जारी करेगी।

रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद जेईई मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जेईई एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर2021 से शुरू होगा।

जेईई मेन रिजल्ट 2021: ऐसे कर पाएंगे चेक

चरण 1. एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

चरण 6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Tags:    

Similar News