JNU Merit List 2022: जेएनयू आज जारी करेगा पीजी प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट, ऐसे करें डाउनलोड
JNU PG Admission 2022: जेएनयू पीजी प्रवेश 2022 की दूसरी मेरिट लिस्ट आज जारी होने वाली है। मेरिट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर देख सकेंगे।;
JNU PG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जेएनयू आज, 8 नवंबर, 2022 को जेएनयू पीजी (JNU PG) प्रवेश 2022 दूसरी मेरिट सूची (Second Merit List) जारी करेगा। हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट सूची जारी करने का सही समय घोषित नहीं किया गया है लेकिन, इसके शाम चार बजे के बाद निकलने की उम्मीद है। पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर देख सकेंगे।
जेएनयू मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर (Application No.) और पासवर्ड (Password) डालना होगा। सामान्य प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (Common Admission Test Postgraduate), सीयूईटी पीजी परीक्षा (CUET PG exam) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एक बार मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसके खिलाफ अपनी सीटों को ब्लॉक करने का समय दिया जाएगा। सीटों को ब्लॉक करने की समय सीमा 10 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। जेएनयू की तीसरी और अतिरिक्त सीटों की सूची 13 नवंबर को जारी की जाएगी। बता दें कि जेएनयू में कक्षाएं 28 नवंबर, 2022 से शुरू होने वाली हैं।
JNU 2022 PG Admission Second Merit List: चेक करने के लिए इन चरणों का पालन करें
- आधिकारिक वेबसाइट --jnuee.jnu.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर आने के बाद उम्मीदवारों को जेएनयू 2022 पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले चरण में, उन्हें आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा और 'लॉगिन' पर क्लिक करना होगा,
- जेएनयू मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने CUET PG 2022 परीक्षा 1 सितंबर से 12 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की थी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, सीधा लिंक यहां अपडेट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।