JSSC Teacher Recruitment 2023: जेएसएससी में शिक्षक पदों के लिए फिर से भर्ती शुरू, जानें क्या है अपडेट

JSSC Teacher Recruitment 2023 : झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 26 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू कर दिया गया है। वहीं अब महाधिवक्ता के आग्रह पर हाई कोर्ट के द्वारा इस भर्ती पर लगी रोक को भी हटा दिया गया है।;

Update: 2023-10-08 07:30 GMT

JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर। झारखंड में निकले प्राइमरी टीचर के 26,001 रिक्त पदों पर आवेदन फॉर्म करने के लिए एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को हाई कोर्ट द्वारा हटा दिया है। आपको बता दें कि जेएसएससी के और से कुछ समय पहले ही टीचर के कई पदों पर भर्ती निकाली गई थी। किसी कारणवश जिसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। इस वजह से भर्ती प्रकिया पर रोक लगा दी गई थी, जो अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से हटा दी गई है। इसलिए इस भर्ती प्रकिया को फिर से शुरू कर दिया गया है।

JSSC Teacher Recruitment 2023: सहायक शिक्षकों को मिलेगा 50% का आरक्षण

सुनवाई के दौरान जेएसएससी की तरफ से जारी बयान में, अधिवक्ता प्रिंस कुमार और संजय पिपरवाल ने अदालत को बताया कि सहायक शिक्षक नियुक्ती के नियम नियमावली 2022 में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के आरक्षण को समाप्त कर दिया गया और नियमों में परिवर्तन किए गए हैं। फिर सरकार की और से संशोधित सहायक शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 बनाई गई, जिसके अनुसार अब केवल सहायक शिक्षकों को ही भर्ती में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरकार का पक्ष लेते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत से रोक हटाने की मांग की थी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने के लिए कोर्ट से आग्रह किया। वहीं, अब हाई कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए भर्ती प्रक्रिया के रोक को वापस ले लिया है।

JSSC Teacher Recruitment 2023: हाई कोर्ट का आदेश

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत की ओर से आदेश जारी किया किया गया। इससे पहले हाई कोर्ट ने 5 सितंबर 2023 को नियुक्ति के लिए निकले गए भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। साथ ही अदालत ने सरकार और जेएसएससी से जवाब की मांग की थी। पर अब हाई कोर्ट की ओर से भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक को हटा दिया गया है।

JSSC Teacher Recruitment 2023: कब शुरू किया गया था आवेदन

झारखंड में 26000 से अधिक पदों पर शिक्षकों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2023 से शूरू हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 7 सितंबर 2023 तक तय की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया पर झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से रोक लगा थी। पर अब उम्मीदवारों के लिए झारखंड हाईकोर्ट की तरफ से सहायक शिक्षकों भर्ती के लिए लगी रोक को वापस ले लिया गया है। अब उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2023 तक इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JSSC Teacher Recruitment 2023: किन-किन पदों पर की जाएगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा कुल 26001 रिक्त पदों को भरे जाएंगे। इसमें सहायक शिक्षकों के लिए कुल 12,868 पदों को भरा जाएगा। जिसके तहत पहली कक्षा से लेकर 5वीं कक्षा तक के लिए 5469 रिक्त पदों पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा। वहीं छठी कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के लिए 7399 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

JSSC Teacher Recruitment 2023: क्या है आवेदन फीस और कितनी होगी सैलरी

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये तक की फीस तय की गई है। चयन होने पर कक्षा पहली से 5वीं तक के शिक्षकों के लिए सैलरी 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक निर्धारित की गई है। वहीं कक्षा छठी से 8वीं के शिक्षकों के लिए सैलरी 29, 200 से लेकर 92,300 तक है।

Also Read: CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड ने किया 12वीं कक्षा की आंसर शीट में बदलाव, जानें कैसी होगी Answer Sheet

Tags:    

Similar News