MHT CET 2019 Admit Card : महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करे डाउनलोड
MHT CET 2019 Admit Card : तकनीकी शिक्षा निदेशालय, महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2019) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।;
MHT CET 2019 Admit Card : तकनीकी शिक्षा निदेशालय, महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2019) के एडमिट कार्ड (MHT CET 2019 Admit Card) जारी कर दिए हैं। MHT CET 2019 एडमिट कार्ड (MHT CET 2019 Admit Card) ऑफिशियल वेबसाइट mahaonline.gov.in पर जारी किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (MHT CET Admit Card) वेबसाइट mahaonline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
MHT CET 2019 परीक्षा का आयोजन 2 से 13 मई, 2019 तक राज्य के जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। यह परीक्षा महाराष्ट्र के विभिन्न कॉलेजों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित कराई जाती है।
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2019) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ साथ एक फोटो आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं।
MHT CET 2019 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि में स्नातक व्यावसायिक कोर्सों के लिए बीई, बीटेक, बीफार्मा, फार्म डी और महाराष्ट्र के संस्थानों में एग्रीकल्चर में प्रोफेशनल डिग्री कोर्स जैसे फर्स्ट ईयर फुल टाइम कोर्सेज दाखिला मिलेगा।
MHT CET 2019 एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें।
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mahaonline.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरटी पिन भर कर संबिट करें।
- अंत में एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App