MHT CET Results 2021: एमएचटी सीईटी रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से करें चेक

MHT CET Results 2021: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने बुधवार 27 अक्टूबर को एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है।;

Update: 2021-10-28 06:10 GMT

MHT CET Results 2021: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने बुधवार 27 अक्टूबर को एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 में उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट एमएएचसेट की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2021.mahacet पर देख सकते हैं। एमएचटी सीईटी 2021 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया गया था।

एमएचटी सीईटी 2021 पीसीएम स्कोर कार्ड चेक करने के डायरेक्ट लिंक

एमएचटी सीईटी 2021 पीसीबी स्कोर कार्ड चेक करने के डायरेक्ट लिंक

एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2021: ऐसे करें चेक

चरण 1. एमएएचसेट की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2021.mahacet.org पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध प्रासंगिक एमएचटी सीईटी परिणाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

चरण 4. एमएचटी सीईटी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5. सीईटी परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें।

इससे पहले बुधवार को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री (महाराष्ट्र) उदय सामंत ने एमएचटी सीईटी के लिए रिजल्ट की तारीख की पुष्टि की।

Tags:    

Similar News