MP Board 5th Result 2022: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक
MP Board Class 5th Result 2022: मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मई 2022 को दोपहर 3 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।;
MP Board Class 5th Result 2022: मध्य प्रदेश सरकार ने 13 मई 2022 को दोपहर 3 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने रिजल्ट घोषित किया है।
इस साल करीब 8.26 लाख बच्चों ने कक्षा 5वीं की परीक्षा दी थी। गौरतलब है कि राज्य में कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक मूल्यांकन लगभग 12 वर्षों के बाद बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप किया गया है। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
एमपी कक्षा 5वीं रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
चरण 4. आपका रिजल्ट स्क्रीन चेक पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।