मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, 31 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
MP Schools Closed: देश भर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण मध्य प्रदेश में स्कूल 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के निजी और सरकारी स्कूल 15 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे।;
MP Schools Closed: देश भर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण मध्य प्रदेश में स्कूल 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक के निजी और सरकारी स्कूल 15 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी 2022 तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
सीएमओ मध्यप्रदेश ने ट्वीट में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सभी प्रकार के मेले चाहे वाणिज्यिक हों या धार्मिक मेलों पर प्रतिबंध रहेगा। कोई जुलूस और रैली, राजनीतिक या सामाजिक सभा भी प्रतिबंधित रहेगी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 20 जनवरी से जो प्री-बोर्ड होना था, उसे अब टेक-होम परीक्षा के रूप में कराया जाए. साथ ही बिना दर्शकों के सभी खेल गतिविधियां कराई जा सकेंगी। सभी ऑनलाइन कक्षाएं और खेल गतिविधियां भी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
सरकार ने राज्य पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। किसी भी कार्यक्रम के लिए हॉल क्षमता की 50% उपस्थिति होगी। खेल गतिविधियां हो सकती हैं लेकिन लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है।