MP Police Constable Results 2022: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक
MP Police Constable Results 2022: व्यावसायिक परीक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है।;
MP Police Constable Results 2022: व्यावसायिक परीक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। रिजल्ट मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पहले चरण की परीक्षा के घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना आवेदन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 8 जनवरी से 17 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी।
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक
चरण 1. पीईबी एमपी की आधिकारिक साइट peb.mp.gov.in पर जाएं
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध फर्स्ट स्टेज रिजल्ट - पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और खोज पर क्लिक करें।
चरण 4. आपके रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
यह भर्ती अभियान एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 6000 पदों को भरने के लिए है। फरवरी में, एमपीपीईबी ने एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2021 जारी की थी। आपत्ति विंडो 18 फरवरी 2022 को खोली गई थी।