NEET PG Admit Card 2021: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 अप्रैल को होगा जारी, जानें डिटेल्स

NEET PG Admit Card 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नीट पीजी 2021 (NEET PG 2021) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।;

Update: 2021-04-13 10:09 GMT

NEET PG Admit Card 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नीट पीजी 2021 (NEET PG 2021) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। एनबीई ने 12 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन एडमिट कार्ड जारी करने में तकनीकी कारणों से देरी हुई। एनबीई ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 14 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।

नीट पीजी 2021 परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली है। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। एनबीई 31 मई तक नीट पीजी 2021 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा।

नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लॉग इन करें।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध NEET PG 2021 पर क्लिक करें।

चरण 3. नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4. लॉगिन करने और सबमिट करने के लिए अपनी मांगी हुई जानकारी दर्ज करें।

चरण 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए उसी के प्रिंटआउट लेने चाहिए।

Tags:    

Similar News