NEET PG Admit Card 2021: नीट पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, जानें डिटेल्स
NEET PG Admit Card 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे।;
NEET PG Admit Card 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2021 (NEET PG 2021) परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट पीजी 2021 परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के समय प्रस्तुत की गई अपनी पंजीकृत साख के आधार पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 के बारे में सूचना प्राप्त होगी। नीट पीजी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश आदि जैसे विवरण होंगे।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार नीट पीजी रिजल्ट 2021 31 मई 2021 तक अस्थायी रूप से घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जाना होगा।
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध "NEET PG 2021" पर जाएं और नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करे।
चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा
चरण 4. अपने क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगिन करें।
चरण 5. नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
एनबीई ने कहा कि नीट पीजी 2021 परीक्षा का आयोजन कोविड 19 दिशानिर्देशों के साथ किया जाएगा। उम्मीदवारों को नीट पीजी एडमिट कार्ड 2021 पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर उल्लिखित आधिकारिक साइट के माध्यम से जाने की सलाह दी जाती है।